फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By releasing the poster, the BJP gave an answer to the agitators.

पोस्टर जारी कर भाजपा ने दिया आंदोलनकारियो को जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
By releasing the poster, the BJP gave an answer to the agitators.
भाजपा के सम्मेलन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता - फोटो : Sirsa
सिरसा। भाजपा ने सिरसा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक से पहले पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक पोस्टर जारी किया। इसके माध्यम से अपना नारा भी दिया। नारे में कहा गया है कि जोर जुल्म की टक्कर में विकास हमारा नारा है। कृषि कानूनों को लेकर चल रहे विरोध के बीच इस नारे से भाजपा ने कई संदेश देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जारी पोस्टर में जोर जुल्म यानी किसानों का विरोध प्रदर्शन लिया गया है। भाजपा इनसे टक्कर ले ही रही है और भाजपा नेता और कार्यकर्ता इसे सहन कर रहे हैं। विकास हमारा नारा है यानी सरकार केवल विकास के काम करवाती है। ये संदेश देने का प्रयास किया गया है तुम लोग बेशक विरोध प्रदर्शन करते रहो और सरकार की खिलाफत करते रहे लेकिन सरकार केवल समान रूप से विकास करवाना जानती है। सरकार विकास करवा रही है और आगे भी करवाएगी। इस पत्रकार वार्ता में पार्टी के पूर्व प्रदेेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेताओं ने दिया संदेश : सरकार में भागीदारी से खुलेंगे विकास के रास्ते
भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐलनाबाद विधायक के रूप में भागीदारी हमेशा ऐसी रही है कि सरकार को समर्थन नहीं होता। इस कारण विकास से अछूता रहता है। अब वर्तमान सरकार के तीन साल बाकी है। इसलिए भाजपा नेताओं ने जनता को ये बताने का प्रयास किया है कि यदि सरकार में भागीदारी होगी तो विकास के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेम की समस्या पर दिया ध्यान, विपक्षियों पर कटाक्ष
ऐलनाबाद विधानसभा के तहत आने वाले चौपटा क्षेत्र में सेम की समस्या गंभीर है। खेतों में पानी जमीन के ऊपर खड़ा है। ऐसे में फसल नहीं हो पाती और भूमि बंजर हो जाती है। भाजपा नेता सुभाष बराला ने फतेहाबाद क्षेत्र के गांवों के इसी प्रकार की समस्या का उदाहरण देकर कहा कि वहां पर सरकार ने काम करवाया है और यह सुधार चौपटा अब क्षेत्र में भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed