फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   businessman body found from rajasthan canal

Sirsa News: 650 किलोमीटर दूर जैसलमेर के नाचना हेड में मिला व्यापारी विनोद का शव

Sat, 23 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
businessman body found from rajasthan canal
17 मई को हुआ था लापता, भाई बोला-मानसिक परेशानी के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। 17 मई को राजस्थान नहर में छलांग लगाने वाले डबवाली के पशु व्यापारी एवं दूध विक्रेता 51 वर्षीय विनोद ग्रोवर का शव छह दिन बाद 576 किलोमीटर दूर राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित नाचना हेड से बरामद हुआ है। शनिवार सुबह शव को डबवाली लाया गया।

17 मई से लापता विनोद ग्रोवर की तलाश में उनके भाई सुभाष ग्रोवर और साले पुरुषोत्तम ग्रोवर के नेतृत्व में दो टीमें विभिन्न नहर हेडों पर लगातार पहरा दे रही थीं। कोई सुराग न मिलने पर परिजन राजस्थान के जैसलमेर स्थित नाचना हेड तक पहुंच गए जहां आखिरकार उन्हें नहर में शव दिखाई दिया। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारी से शव को आगे बहने से रोकने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि नाचना हेड पर तैनात कर्मचारी ने शव को आगे बहने से रोकने से साफ मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने खुद ही काफी मशक्कत के बाद शव को नहर में रोक लिया और तुरंत डबवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विनोद की पत्नी बीना रानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा विनोद ग्रोवर की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की हुई थी। इसके आधार पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही थी। पुलिस को दिए बयान में विनोद के भाई सुभाष ने बताया कि उसका भाई मानसिक परेशानी में बिना किसी को बताए घर से चला गया था। मानसिक परेशानी में ही उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विनोद के भाई सुभाष के बयानों पर फिलहाल इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed