फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Business of pills used for intoxication is increasing in Sirsa, 81900 pills and capsules recovered from house

Haryana: सिरसा में नशे के लिए प्रयोग होने वाली गोलियों को बढ़ रहा कारोबार, घर से 81900 गोलियां व कैप्सूल बरामद

Sat, 24 May 2025 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 May 2025 12:15 PM IST
सार

एसआई सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने मंडी कालांवाली में एक घर पर रेड की तो आरोपी चिराग उर्फ चिंकी के घर से  कार्टूनों में 32 400 कैप्सूल पैरोग्बलिन यानी सिग्नोर व 49,500 गोलियां टेपेंटाडोल बरामद की।

विज्ञापन
Business of pills used for intoxication is increasing in Sirsa, 81900 pills and capsules recovered from house
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के साथ लगते कालांवाली और डबवाली में वैकल्पिक तौर पर नशे के लिए प्रयोग होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए जा रहे है। मेडिकल एक्ट के तहत आरोपियों पर ड्रग्स विभाग कार्रवाई करता है। एनडीपीएस एक्ट में नहीं आने कारण आरोपियों को कोर्ट से लाभ मिल जाता है और जमानत पर आरोपी बाहर आ जाता है। 

विज्ञापन


इसी प्रकार की एक कार्रवाई कालांवाली पुलिस टीम ने सूचना के आधार आरोपी चिराग गर्ग उर्फ चिंकी पुत्र अशोक कुमार गर्ग निवासी नजदीक आईस फैक्ट्री मंडी कालांवाली के घर से 81900 गोलियां व कैप्सूलों बरामद किए है। इन दवाओं को वैकल्पिक तौर पर प्रयोग किया जाता है। 
विज्ञापन


इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए चौकी शहर कालांवाली प्रभारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने मंडी कालांवाली में एक घर पर रेड की तो आरोपी चिराग उर्फ चिंकी के घर से कार्टूनों में 32400 कैप्सूल पैरोग्बलिन यानी सिग्नोर व 49,500 गोलियां टेपेंटाडोल बरामद की। दोनों दवाएं बिना वैध लाइसेंस व चिकित्सीय परामर्श के रखना गैरकानूनी है। इस दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मौके पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से बरामद की थी 72400 गोलियां व कैप्सूल
हाल ही में सीआईए कालांवाली की टीम ने कार सवार व्यक्ति जोगेंद्र पुत्र जगदीश निवासी मंदिर गली, पुरानी मंडी, कालांवाली को 72,400 नशीली गोलियों व कैप्सूल के साथ काबू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed