{"_id":"65e4c2c9705ba5f6ac0d8a18","slug":"bus-queue-shelters-built-at-13-places-in-the-city-city-council-floated-short-term-tender-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116142-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर में 13 जगहों पर बने बस क्यू शेल्टर, नगर परिषद ने शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर में 13 जगहों पर बने बस क्यू शेल्टर, नगर परिषद ने शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में नगर परिषद ने बस क्यू शेल्टर बनाने का निर्णय लिया है। शहर में 13 जगहों पर 20 बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। हाल ही में लोकसभा चुनाव को देखते हुए नगर परिषद ने शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया है।
हालांकि प्रशासन बस क्यू शेल्टर के लिए चयनित 13 जगहों में नागरिक अस्पताल और रानियां रोड क्षेत्र को शामिल करना भूल गया है। यहां पर बड़े स्तर पर लोगों का आना जाना है। नागरिक अस्पताल के बाहर बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग कई बार उठ चुकी है। अधिकारियों की माने तो इन बस क्यू शेल्टर की संख्या विभाग की ओर से बढ़ाई भी जा सकती है।
शहर में करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं का ग्रामीण एरिया से आना जाना है। दो हजार के आस पास मरीज नागरिक अस्पताल में आते हैं। इसके अतिरिक्त पांच से आठ हजार के करीब लोग अन्य कार्यों से शहर में आते हैं। ऐसे में शहर के मुख्य चौक चौराहों, बस स्टैंड, यूनिवर्सिटी आदि एरिया में बस क्यू शेल्टर की मांग रहती है। बारिश और गर्मी के मौसम में बस क्यू शेल्टर से इन लोगों को राहत की सांस मिलेगी।
विज्ञापन
धूप में सबसे ज्यादा जरूरी हो जाते हैं बस क्यू शेल्टर
गर्मी के दिन में तापमान 45 डिग्री के आस पास पहुंच जाता है। ऐसे में बस क्यू शेल्टर शहरवासियों व ग्रामीणों के लिए बेहद जरूरी हो जाते हैं। लोग बस क्यू शेल्टर नहीं होने के कारण पेड़ों व अन्य जगहों को तलाशते हैं। बस क्यू शेल्टर बनने के बाद यात्रियों को बैठने के लिए धूप से बचने के लिए जगह मिल जाएगी। जिससे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को फायदा होगा।
बॉक्स
यहां बनाए जाने हैं बस क्यू शेल्टर
1 - न्यू हाउसिंग बोर्ड
2 - कोर्ट गेट
3 - रेस्ट हाउस
4- महिला कॉलेज
5- बस स्टैंड
6 - आंबेडकर चौक
7 - सिरसा क्लब
8- आईटीआई
9- यूनिवर्सिटी गेट
10 - ओल्ड बस स्टैंड
11- टाउन पार्क रेड लाइट
12- अरोड वंश
13- महाराणा प्रताप चौक
बॉक्स
विज्ञापन के लिए 20 साल तक ठेके पर देगा विभाग
बस क्यू शेल्टर जहां आमजन को सुविधा मुहैया करवाएंगे, वहीं यह विभाग के लिए पैसा कमाने का जरिया भी बनेंगे। सभी बस क्यू शेल्टर को विज्ञापन के लिए विभाग देगा। इससे इन पर एजेंसियां विज्ञापन लगा सकेंगी। बस क्यू शेल्टर बनाने का खर्च दो से तीन साल में विभाग पूरा कर लेगा। इसके बाद यह विभाग के लिए आमदनी का जरिया बना रहेगा। जिससे विभाग शहर में विकास के कार्य करवा पाएगा।
बस क्यू शेल्टर को लेकर शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया गया है। 13 साइटों पर 20 के आस पास बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। वहीं सभी को विज्ञापन के लिए दिया जाएगा, ताकि विभाग को इनकम हो। यदि लोगों की मांग आती है या कोई साइट रह गई तो वहां पर भी बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद सिरसा