फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bullets fired in water dispute, three injured

Sirsa News: पानी के विवाद में चलीं गोलियां, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in water dispute, three injured
रानियां। गांव हिम्मतपुरा के समीप खोसा ढाणी में खेत में पानी लगाने के लिए विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। इसमें तीन लोग गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए। घायल को रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल सिरसा में रानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दस्तावेज नहीं लाने के कारण उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायलाें में गांव नकौड़ा निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, हरमीत पुत्र शेर सिंह व खोसा ढाणी निवासी गुरसेवक पुत्र हाकम सिंह नंबरदार शामिल हैं।
विज्ञापन


घायल देवेंद्र सिंह के अनुसार गुरसेवक, देवेंद्र सिंह व हरमीत सिंह ने ग्राम पंचायत मौजूखेड़ा की करीब 18 एकड़ भूमि ठेके पर बिजाई के लिए ली हुई है। तीनों हिस्सेदारी अपनी बारी के हिसाब से जमीन में पानी लगाते हैं। वीरवार को सुबह 11 बजे जैसे ही बिजली सप्लाई आई तो देवेंद्र सिंह पानी की बारी लगाने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरसेवक अपनी बारी बताते हुए पानी लगाने के लिए जिद्द करने लगा। इसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरसेवक ने तैश में आकर फायर कर दिया। इससे हरमीत व उसके भतीजे देवेंद्र के पैर में गोली लग गई। वहीं गुरसेवक को भी छर्रे लगने पर चोट लगी। देवेंद्र सिंह का आरोप है कि गुरसेवक ने खुद को चोटें मारी हैं।


रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी पुलिस के पास आई हैं। अभी घायलों को बयान दर्ज नहीं हो पाए है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed