फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bullets fired in Chadiwal village in enmity, case registered against eight

Sirsa News: रंजिश में चाडीवाल गांव में चलीं गोलियां, आठ पर केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in Chadiwal village in enmity, case registered against eight
चोपटा(सिरसा)। गांव चाडीवाल में आपसी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने व दूसरे पक्ष ने घर के बाहर आकर गालीगलौज करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में परिक्षित पुत्र राजेश कुमार निवासी चाडीवाल ने बताया कि उनकी सिरसा में गैस एजेंसी और आढ़त की दुकान है। सुबह वह पिता राजेश चाडीवाल के साथ करीब आठ बजे सिरसा आने के लिए घर से कार पर सवार होकर निकला था, तभी उनके पड़ोसी कर्ण बैनीवाल पुत्र कुलदीप लाइसेंसी बंदूक लेकर घर के आगे खड़ा था। उसने देखते ही उनकी कार पर फायर कर दिया। लेकिन निशाना चुकने से वह बच गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर आ गए। वहीं, कर्ण ने उन पर दूसरी बार फायर करने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने उसकी बंदूक का मुंह दूसरी तरफ कर दिया, जिसका उन्होंने वीडियो भी बनाया है। उन्होंने बताया कि सरपंची को लेकर उनकी आपस में रंजिश चल रही है। इससे पहले भी कर्ण ने उन्हें डराने के लिए चार-पांच फायर किए थे। जिसके पश्चात उन्होंने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। चोपटा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कर्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने के लगाए आरोप
वहीं, कर्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी राजेश कुमार, परिक्षित उर्फ सेठी, अंकित, गोपीराम सहित तीन-चार अन्य व्यक्तियों ने उनके घर के आगे आकर गाली देते हुए उसकी तरफ भाग कर आ रहे थे। राजेश के पास बंदूक, रिवाॅल्वर थे और सेठी के पास डंडा था। उन्हें आता देखकर वह अपने घर में चला गया। तभी उन्होंने उसके दरवाजे पर लात-घूसे, डंडे मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान उसकी पत्नी पूनम व मां इंदावती व लड़का देव सहित आसपड़ोस के लोग आ गए। तभी उक्त हमलावरों से उन्हें नुकसान पहुंचाने की आशंका होने पर वह अंदर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और डराने के लिए हवा में फायर कर दिए। तभी उक्त सभी आरोपी वहां से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। ऐसे में उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed