फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bullet fired while cleaning licensed gun, death of an elderly

Sirsa News: लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय चली गोली, बुजुर्ग की मौत

Wed, 21 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired while cleaning licensed gun, death of an elderly
डबवाली। गांव चौटाला के अंतर्गत आने वाली सिखांवाली ढाणी में लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय गोली चलने से बुजुर्ग की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी चौटाला में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 68 साल का गुरप्यास सिंह अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक को साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई और सीने में लगी। मृतक के दो बेटे हैं। गुरप्यास अपने बड़े बेटे हरप्रीत सिंह के साथ रहता था, जबकि उसका छोटा बेटा अलग रहता है। चौटाला चौकी के जांच अधिकारी एएसआई खेता राम ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को डबवाली के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक का छोटा बेटा मनप्रीत सिंह बठिंडा में धान की खेती करने गया हुआ था और गुरप्यास की पत्नी मायके में गई थी। हरप्रीत सिंह भी किसी कार्य से घर से बाहर था। जब हादसा हुआ तब गुरप्यास ने शराब का सेवन कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed