फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Budget: Clear the way for the construction of medical college, gift of nursing college also

बजट: मेडिकल कॉलेज के निर्माण की राह साफ, नर्सिंग कॉलेज की भी मिली सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Budget: Clear the way for the construction of medical college, gift of nursing college also
सिरसा। सरकार की ओर से पेश किए 2022-23 के बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा को देने की तरफ ध्यान दिया गया है। बजट में स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी जिले को विशेष सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने बजट में जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण को हरी झंडी दी है साथ ही नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा भी की गई। जिससे जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होने के साथ ही छात्राएं इसके संबंधी शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले भी सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। जिसको लेकर सीडीएलयू के समक्ष कृषि कपास अनुसंधान केंद्र की करीब 21 एकड़ भूमि को भी स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ट्रांसफर करवा दिया गया है। जिसके बाद अब बजट में इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी तैयार करवाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में अब इसके निर्माण का राह भी साफ हो गई है। रिपोर्ट में भवन के निर्माण और अन्य हर प्रकार की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी। हालांकि चयन की गई जमीन को अब खाली छोड़ा गया है। ऐसे में इसके जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज से छात्राओं को मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में नर्सिंग कॉलेज बनाने की भी घोषणा की गई है। जिससे छात्राओं को इसका काफी लाभ मिल सकेगा। इससे पहले जिले में कोई भी सरकारी नर्सिंग कॉलेज नहीं है। नागरिक अस्पताल में पहले एएनएम स्कूल है। जिसमें छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ अस्पताल में ट्रेनिंग भी दी जा रही है। सरकारी नर्सिंग कॉलेज खुलने के बाद छात्राओं को इसका काफी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कॉलेज और दूसरे जिलों में नर्सिंग के लिए पहुंचती है छात्राएं
जिले में पहले नर्सिंग शिक्षा की सुविधा न होने के कारण छात्राओं को निजी कॉलेेजों में जाना पड़ता था। जबकि जिले के निजी कॉलेजों मेें महंगी फीस अदा कर छात्राओं को इसकी पढ़ाई करने पर मजबूर होना पड़ता था। वहीं कई छात्राएं दूसरे जिलों के नर्सिंग कॉलेजों में पहुंचकर भी पढ़ाई करती हैं। जिले में नर्सिंग कॉलेज के बाद छात्राएं घर के पास ही इसकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। जिससे उनके अभिभावकों को भी काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed