{"_id":"69823703d338d9a7c90c241d","slug":"bsp-meeting-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152398-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बसपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बसपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
Tue, 03 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी के सदस्य बैठक करते हुए। सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानियां विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक की
फोटो-3
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी जिला सिरसा के अंतर्गत रानियां विधानसभा की मासिक संगठनात्मक बैठक सावित्रीबाई फूले लाइब्रेरी, साहुवाला प्रथम में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रानियां विधानसभा अध्यक्ष पन्ना लाल सुलतानपुरियां ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आमजन से जुड़ीं ज्वलंत समस्याओं पर प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक में मनरेगा मजदूरों को समय पर और पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने, राशन कार्ड धारकों की समस्याओं के समाधान, बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा पंचायत क्षेत्रों में बने मकानों को लेकर जनता को परेशान करने वाले तत्वों के खिलाफ संघर्ष की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को संगठनात्मक रूप से उठाने पर सहमति जताई।
बसपा जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार और वंचित वर्ग की सशक्त आवाज रही है। उन्होंने कहा कि बसपा जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक कांशीराम के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उनका बहुजनवाद का सिद्धांत समाज में समानता और न्याय की स्थापना का आधार है।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेमचंद राठी, गुरदीप सिंह कंबोज, भूषण लाल बरोड़, धर्मपाल माखोसरानी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लीलूराम, बैठक प्रभारी बुल्लेशाह पंजुआना, महासचिव दलवीर सिंह खारियां, विधानसभा सचिव ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।