फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brother-in-law and his sister, who came to convince brother-in-law, were assaulted, case filed against 4 people

जीजा को समझाने आए साले व उसकी बहन के साथ मारपीट, 4 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and his sister, who came to convince brother-in-law, were assaulted, case filed against 4 people
रोड़ी। गांव लहंगेवाला में अपनी बहन के पास आए एक व्यक्ति व उसकी बहन के साथ मारपीट कर कमरे में बंद करने के आरोप में रोड़ी पुलिस ने उसके जीजा सहित 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चाडीवाल निवासी संपत सिंह ने बताया कि उसकी बहन सुनीता गांव लहंगेवाला में विवाहित है। उसकी बहन से उसके ससुरालजन मारपीट करते हैं। जिसके चलते वह अपने भतीजे धर्मपाल के साथ लहंगेवाला में अपनी बहन के ससुरालजनों को समझाने के लिए आया था। जिसके बाद धर्मपाल नजदीक के गांव में झंडा कलां में अपनी रिश्तेदारी में चला गया जबकि वह अपनी बहन के घर रुक गया। संपत सिंह के मुताबिक उसने अपनी बहन के ससुरालजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और उसका जीजा जसपाल नाराज होकर घर से चला गया। जिसके बाद वह खाना खाकर अपनी बहन के यहां सो गया। आरोप है कि रात्रि करीब 2 बजे उसका जीजा जसपाल, तरसेम उर्फ सैमी, जगदीश व उसकी बहन की सास बिमला देवी सहित लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए और गाली-गलौज करते हुए उस पर व उसकी बहन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इस हमले में घायल संपत सिंह व उसकी बहन सुनीता सहित दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसआई चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने संपत सिंह की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर कमरे में बंद करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed