फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brother-in-law and brother-in-law died under suspicious circumstances, had consumed alcohol in a poultry farm

Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में जीजा-साले की मौत, मुर्गी फार्म में पी थी शराब

Sun, 04 May 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law died under suspicious circumstances, had consumed alcohol in a poultry farm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव काशी का बास स्थित एक मुर्गी फार्म में संदिग्ध परिस्थितियों में जीजा-साला की मौत हो गई। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों को शराब या खाने में जहर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान की नोहर तहसील स्थित अराइयां की ढाणी निवासी रोहताश ने ऐलनाबाद के गांव काशी का बास में गांव अमृतसर कलां निवासी गुरजिंद्र के साथ पार्टनरशिप में मुर्गी फार्म खोल रखा था। रोहताश मुर्गी फार्म में ही रहता था। 30 अप्रैल को रोहताश से मिलने उसका साला कालूराम निवासी रामपुरा आया।
विज्ञापन

रोहताश के छोटे भाई बृजलाल का कहना है कि रात को मुर्गी फार्म में रोहताश व कालूराम सहित पांच लोग थे। सभी ने मिलकर शराब पी। इससे कालूराम व रोहताश की हालत बिगड़ गई। एक मई की सुबह वह मुर्गी फार्म में पहुंचा तो कालूराम मृत हालत में मिला और रोहताश की हालत काफी नाजुक थी। इसके बाद रोहताश को तुरंत ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत ज्यादा गंभीर होते देख उसे सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घरवाले रोहताश को सिरसा के एक निजी अस्पताल में ले आए। बृजलाल ने बताया कि 2 मई की रात को उसके भाई रोहताश की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृजलाल ने आरोप लगाया कि रोहताश व कालूराम को शराब या खाने में जहर दिया गया है। ये कैसे संभव है कि पांच लोगों ने एक साथ शराब पी, तीन ठीक हैं और दो मौत हो गई।



::::::::::::::::::::::::
बृजलाल ने पार्टनर गुरजिंद्र पर जताया शक
बृजलाल का कहना है कि रोहताश ने गुरजिंद्र सिंह के साथ पार्टनरशिप में मुर्गी फार्म खोला था। उसने ही साजिश के तहत रोहताश व कालूराम को शराब या खाने में जहर मिलाकर दिया है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बृजलाल का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed