फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Broken canal near Mithanpura, water filled in 400 acres

मिठनपुरा के पास नहर टूटी, 400 एकड़ में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Broken canal near Mithanpura, water filled in 400 acres
ऐलनाबाद में फ्लडी नहर टूटने के कारण खेतों में भरा पानी । संवाद - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। घग्गर नदी से निकलने वाली फ्लडी नहर मंगलवार रात्रि को गांव मिठनपुरा की ढाणी जयकरण के नजदीक टूट गई। इससे क्षेत्र की करीब 400 एकड़ जमीन में पानी भर गया। इस कारण 50 एकड़ में धान की पकी फसल व 60 एकड़ में बीजी गई सरसों की फसल भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

किसान मेहर चंद भांभू, धर्मपाल हरडू, अमित कुमार, दलीप भांभू, मेघाराम सोलंकी, संदीप कुमार, अनिल हरडू, रामस्वरूप, धर्मवीर, कुलदीप ने बताया कि अलसुबह करीब तीन बजे नहर टूटने का पता चला। इसके बाद उन्होंने नहरी विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी और पानी को ओटू हेड से बंद करवाया गया। उन्होंने कहा कि पानी व लंबाई ज्यादा होने के चलते नहर में पानी बंद होने में काफी समय लग गया। इस कारण नहर को बांधने का काम देरी से शुरू हो पाया। किसानों ने कहा कि सफाई न होने के चलते नहर ओवरफ्लो होकर टूटी है। किसानों ने बताया नहर टूटने से ढाणियों के आवागमन के रास्ते बंद हो चुके हैं और पानी घरों में घुस गया। वे लगातार अपने घरों के चारों और मिट्टी लगाकर पानी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कई बोरवेल भी पानी से भर गए हैं जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीछे से नहर को बंद करवा दिया गया था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते व लंबाई ज्यादा होने के कारण नहर को बांधने का कार्य शुरू करने में काफी समय लग गया। अब दो जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर ट्रालियों लगाकर नहर को बांधने का काम किया जा रहा है। नहर में पानी लगातार चलने के कारण सफाई नहीं हो पाई थी। अब शीघ्र ही नहर की सफाई करवाई जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या ना आए। - अजय कुमार, जेई, नहरी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed