फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brilliant students are the basis of the country's prosperous tomorrow

Sirsa News: मेधावी विद्यार्थी देश के समृद्ध कल का आधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Brilliant students are the basis of the country's prosperous tomorrow
जेसीडी में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि डा जयप्रकाश ।
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा में 75 प्रतिशत और अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में 25 से अधिक स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए, जबकि कई स्कूलों का स्टाफ भी इस अवसर पर उपस्थित रहा।
विज्ञापन


इस दौरान जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के 67 यूनिवर्सिटी टॉपर्स और 13 कॉलेज टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवकों, खेल, और कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि ये मेधावी विद्यार्थी भविष्य के भारत का आधार हैं और यही छात्र आगे चलकर उच्च पदों पर आसीन होंगे तथा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिखा गोयल ने कहा कि एक विद्यार्थी की सफलता में उनके माता-पिता और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए, इन विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी समान रूप से सम्मान के हकदार हैं।






इस दौरान द सिरसा स्कूल की प्राचार्या मनीषा गोदारा, जेसीडी डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्या डॉ. मोहित मेहता, जेसीडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. वरिंदर, जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की इंचार्ज डॉ. रनदीप कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed