फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   brahmin sammelan on 17

Sirsa News: परशुराम धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्मण मिलन समारोह 17 को

Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
brahmin sammelan on 17
ब्राह्मण सभा व ब्राह्मण आर्मी के पदा​धिकारी जानकारी देते हुए। संवाद
डाॅ. अरविंद शर्मा होंगे मुख्यातिथि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन



फोटो -- 2



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा सिरसा व सिरसा ब्राह्मण आर्मी की ओर से 17 मई को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी के साथ राष्ट्रीय ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह श्री परशुराम धर्मशाला, बेगू रोड में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली करेंगे जबकि बतौर मुख्यातिथि डाॅ. अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, जनरल डीपी वत्स पूर्व सांसद, प्रसिद्ध समाजसेवी मोनू राठधाना उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन


श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रो. दयानंद शर्मा ने सोमवार को भगवान श्री परशुराम धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी मंत्रियों के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समाज के उन महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण आर्मी के संस्थापक पुनीत पंडित ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सर्वसमाज को खुला निमंत्रण है। विजय जोशी व अर्जुन पंडित ने भी कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया।

इस मौके पर साहिल शर्मा, पुनीत शर्मा, हेमंत शास्त्री, मुकेश शर्मा, सचिन शर्मा, जॉनी पंडित, कपिल पंडित, महेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा (बिजली बोर्ड) राज पंडित, हैप्पी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मोहित जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed