फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   boys and girls performence good

लड़कों में पानीपत और लड़कियों में गुड़गांव ने मारी बाजी

Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्यूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
boys and  girls performence good
आदर्श गांव गुडिया खेड़ा में आयोजित दूसरी राज्य स्तरीय चौकबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रही टीमों को पुरस्कृत किया गया। लड़कियों के मुकाबलों में प्रथम गुडग़ांव, द्वितीय पानीपत व तृतीय स्थान पर भिवानी की टीम रही। वहीं लड़कों के मुकाबलों में पानीपत पहले, गुडग़ांव दूसरे व भिवानी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट महिला खिलाड़ी हिसार की ज्योति व लड़कों में सिरसा का राकेश कुमार रहा। मेजबान टीम सिरसा की लड़कों की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन



समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता हरपाल कासनियां ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे जहां खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक विकास भी बढ़ता है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ट बीजेपी नेता जयवीर गोदारा व राज्य चौकबॉल एसोसिएशन के प्रधान राजेश शर्मा ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों को पूरे समर्पण भाव से खेलना चाहिए व चौकबॉल गेम में शामिल खिलाड़ियों को अन्य खेलों की तरह अपना वर्चस्व स्थापित करके प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाने के लिए जिला चौकबॉल एसोसिएशन को बधाई दी।
विज्ञापन


जिला चौकबॉल एसोसिएशन की तरफ से जिलाध्यक्ष सुबेसिंह चाहरवाला ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए राज्य चौकबॉल एसोसिएशन, अतिथिगणों, रेफरी व बच्चों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला आयोजन जिला चौकबॉल एसोसिएशन की तरफ से भारत भूषण धायल, जगदीश सांगवान, शमशेर सिंह, हनुमान पूनिया, चाननमल, जसपाल सिंह, एसोसिएशन के हरियाणा मीडिया प्रभारी कृष्ण लाल सैनी, पवन सैनी, सुरेद्र रावल, भारती छौकर, नीरज अहलावत, छात्र नेता जगदीप गोदारा, जोगेंद्र डीपीई, बंशीलाल पूनिया सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed