फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   boy die in road accident, bus, police case file

निजी बस की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

Sat, 26 Jun 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
boy die in road accident, bus, police case file
डबवाली। उपमंडल के गांव आसाखेड़ा में मेन बस स्टैंड ध्रुव होटल के सामने शनिवार अल सुबह डबवाली की ओर से आ रही एक निजी बस ने पैदल आ रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इसके चलते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांववासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि चौटाला हाईवे पर एक ढाणी में शुक्रवार देर रात्रि बर्थ-डे पार्टी थी, जिसमें मृतक मुकेश कुमार व उसका बेटा गए थे। शनिवार अल सुबह वह पैदल ही अपने घर जा रहे थे कि जैसे ही वह ध्रुव होटल के समीप पहुंचे तो डबवाली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसके फलस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई आत्मा राम ने बताया कि मृतक के पिता छोटू राम के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। सामान्य अस्पताल डबवाली में पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed