फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bounty crook Rohtash, absconding for five years, arrested in Chautala double murder case

चौटाला डबल मर्डर मामले में पांच साल से फरार ईनामी बदमाश रोहताश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bounty crook Rohtash, absconding for five years, arrested in Chautala double murder case
सिरसा। हिसार की एसटीएफ ने गांव चौटाला के डबल मर्डर केस में वांछित इनामी बदमाश को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बदमाश वर्ष 2017 में डबवाली क्षेत्र के गांव चौटाला में हुए डबल मर्डर मामले में पिछले पांच सालों से फरार चल रहा था। आरोपित के खिलाफ सदर डबवाली थाना में 12 जनवरी 2017 को हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। बदमाश रोहताश की गिरफ्तारी के लिए हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। इससे पहले आरोपी को अप्रैल 2016 में सदर थाना डबवाली में दर्ज मामले में कोर्ट ने भगौड़ा घोषित है। उसके खिलाफ थाना सदर डबवाली में हत्या, कातिलाना हमला करने के आधा दर्जन मामले दर्ज है। एसटीएफ स्पेशल इकाई की टीम ने एएसआई कृष्ण कुमार की अगुवाई में आरोपी को सिरसा के मुख्य बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश को आगामी पूछताछ के लिए सदर डबवाली पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed