{"_id":"660ee566af81fd916200604a","slug":"books-reached-for-42-thousand-students-of-class-6th-to-8th-of-government-schools-sirsa-news-c-128-1-sir1002-117836-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय स्कूलों के छठी से आठवीं के 42 हजार विद्यार्थियों के लिए पहुंची पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय स्कूलों के छठी से आठवीं के 42 हजार विद्यार्थियों के लिए पहुंची पुस्तकें
Thu, 04 Apr 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 42 हजार विद्यार्थियों का किताबों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सिरसा हेडक्वार्टर पर इन कक्षाओं के 41 हजार 726 किताबों के सेट पहुंचाए गए हैं। अब इन किताबों को हेडक्वार्टर से खंड कार्यालयों के माध्यम से स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है।
मंगलवार को जहां ओढां और बड़ागुढा व बुधवार को ऐलनाबाद, डबवाली व बीते दिन के शेष रहे बड़ागुढा ब्लॉक के स्कूलों में किताबें पहुंचाई गई हैं। वहीं रानियां, सिरसा व नाथूसरी चोपटा ब्लॉक में वीरवार व शुक्रवार तक सभी किताबें स्कूलों में पहुंच जाएंगी। बता दें कि पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही मार्च के अंतिम सप्ताह में किताबें वितरित की जा चुकी हैं। जिले में पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 58896 पुस्तकें स्कूलों में पहुंचाई गई है। इनमें हिंदी मीडियम की 35629, मॉडल प्राइमरी स्कूलों के लिए 18908 व अंग्रेजी माध्यम के लिए 4359 पुस्तकें शामिल हैं।
किताबों के कारण पढ़ाई नहीं होगी बाधित
पिछले शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को कई महीनों तक बिना किताबों या पुरानी किताबें लेकर पढ़ाई करनी पड़ी थी। जिस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पिछले साल की लेट लतीफी से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग ने इस बार समय रहते राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए किताबें उपलब्ध कराई हैं। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई किताबों के कारण बाधित न हो।
विज्ञापन
किस कक्षा के लिए कितने किताबों के पहुंचे सेट
जिले में छठी कक्षा के लिए 14,247 किताबों के सेट पहुंचे है। इनमें 1272 किताबों के सेट अंग्रेजी माध्यम व 12,975 सेट हिंदी माध्यम के हैं। इसी प्रकार सातवीं कक्षा के लिए जिले में 13,563 किताबों के सेट आए हैं। इनमें 12,329 हिंदी माध्यम व 1234 अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों के सेट शामिल हैं। आठवीं कक्षा के लिए हिंदी माध्यम की 12,800 व अंग्रेजी माध्यम की 1116 सेट सहित कुल 13,916 किताबों के सेट पहुंचे हैं।
वर्जन
जिले के राजकीय स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा की किताबें पहुंच चुकी हैं। इन किताबों को जिलेभर के सरकारी स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है। इन कक्षाओं के 41,726 किताबों के सेट पहुंचे है। -बलबीर सिंह पिलानियां, सहायक जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।