फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Body elections: 73.1 percent voting in Ellenabad

निकाय चुनाव : ऐलनाबाद में 73.1 फीसदी मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Body elections: 73.1 percent voting in Ellenabad
ऐलनाबाद नगर पालिका चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में मतदाताओं की लगी लंबी लाइन। संवाद - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। स्थानीय निकाय चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इस दौरान एक-दो जगह विवाद को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक रहा। चेयरमैन और पार्षद पदों के लिए हुए चुनाव के दौरान मतदाताओं में युवाओं की संख्या कम नजर आई, जबकि महिला-पुरुषों के साथ-साथ बुजुर्ग, बीमार लोगों में भी मतदान के प्रति जोश भरा हुआ दिखाई दिया। शाम छह बजे तक ऐलनाबाद में 73.1 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह 6 बजे मॉक पोल शुरू हुआ। सात बजे वोटिंग शुरू हुई। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई, लेकिन 9 बजे के बाद लोग घरों से बार निकले और मतदान किया। 9 बजे से 12 बजे तक खासी भीड़ नजर आई। बूथों पर लंबी कतारें भी लग गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भीड़ कम हुई। लेकिन 3 बजे के बाद फिर बाकी बचे लोग वोट डालने के लिए आए। शाम साढ़े 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद बूथों में बैठे एजेंटों ने लिस्ट खंगाली। जो मतदाता वोट डालने से रह गए थे, फिर उन्हें बूथ तक लेकर आने के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, जांच के बाद मिला बूथ में प्रवेश
ऐलनाबाद में 17 वार्ड हैं लेकिन 3 वार्डों में सर्वसम्मति हो गई और पार्षद पद के लिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन चेयरमैन पद के लिए सभी वार्डों में मतदान हुआ। चेयरमैन पद के लिए 6 पत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए....कब, कितना फीसदी हुआ मतदान
- सुबह 11.30 बजे तक करीब 25 फीसदी मतदान हुआ।
- दोपहर 12 बजे तक वोट फीसद का आंकड़ा 35 फीसदी तक जा पहुुंचा।
- इसके बाद करीब 1.30 बजे तक 45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
-दोपहर 3 बजे तक करीब 53.2 फीसदी मतदान हो गया।
- शाम 5 बजे तक ऐलनाबाद में 67.4 फीसदी मतदान हो गया था।
- शाम 6 बजे तक 73.1 फीसदी मतदान हुआ।
कई बूथों पर रहा गहमागहमी का माहौल
हालांकि ऐलनाबाद क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्वक रहा। लेकिन एक-दो जगह छुटपुट विवाद का भी सामना करना पड़ा। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्ड 10,11, 12 और 13 वार्डो के बूथ बनाए गए थे। यहां काफी गहमागहमी रही। यहां इनेलो समर्थित और भाजपा समर्थित पार्षद पदों के उम्मीदवारों के बीच विवाद हो गया। बूथ के भीतर किसी एजेंट या कार्यकर्ता द्वारा वीडियो बनाने और फोटो खींचने के आरोप लगे। इसके अलावा वार्ड 5 में चुनाव के दौरान बूथ पर विवाद हो गया। करीब सवा 4 बजे हुए विवाद के दौरान रुपये बांटने के गंभीर आरोप लगे। लिखित शिकायत करने की बात भी कही गई है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथों पर ही एक बार फिर विवाद हुआ। अचानक कांग्रेस के चेयरमैन प्रत्याशी सौलंकी भाजपा के बूथ की ओर चले गए। इससे अचानक भीड़ बढ़ी और बहस बाजी हुई, लेकिन इसे जल्द ही सुलझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed