फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Block level competition: Kiran of Rupana Khurd became the best runner in 400 meter race.

खंड स्तरीय प्रतियोगिता : 400 मीटर दौड़ में रुपाणा खुर्द की किरण बनी सर्वश्रेष्ठ धावक

Tue, 31 Dec 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 31 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Block level competition: Kiran of Rupana Khurd became the best runner in 400 meter race.
प्रतियोगिता में भाग लेती हुईं महिलाएं।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चोपटा। खंड के गांव लुदेसर में महिला एवं बाल विकास की तरफ से महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, साइकिल दौड़, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता करवाई गई। गांव कुम्हारिया की संगीता म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में खंड स्तर पर रही प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में किरण ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन पर कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ सुदेश कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।


सुदेश कुमारी ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत होती है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सुपरवाइजर सुशीला कंबोज ने बताया कि सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं व किशोरियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया है। इस मौके पर बृजलाल नाथूसरी, सुपरवाइजर अनु, सुनेना, दीपिका, नीतू, किरण, सुनीता, सेवक दास, हनुमान, सुनीता व अन्य महिला वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन






::::::::::::::::::::::



इस प्रकार रहे परिणाम

- म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुम्हारिया की संगीता प्रथम, कुकड़थाना की सीमा द्वितीय और मोडिया खेड़ा की सीता तृतीय स्थान पर रही।

- 300 मीटर रेस में दीपिका कैरांवाली प्रथम, संतोष मोडिया खेड़ा द्वितीय और भागवंती रामपुरा ढिल्लों तृतीय रही।

- 400 मीटर दौड़ में किरण रुपाणा खुर्द प्रथम, पूजा रुपाना द्वितीय और सलोनी रूपावास तृतीय स्थान पर रही।

- साइकिल रेस में कृष्णा बकरियांवाली प्रथम, नेहा कुम्हारिया द्वितीय और परवीना शक्कर मंदोरी तृतीय स्थान पर रही।

- डिस्कस थ्रो में सरोज जमाल प्रथम, मंजू रानी खेड़ी द्वितीय तथा कृष्णा हंजीरा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed