फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   blackmail the gang control

रईसजादों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह काबू

Sat, 05 Apr 2014 12:06 AM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
blackmail the gang control
डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर रेप का केस दर्ज करवाने के धमकी देने के मामले में आखिरकार पुलिस ने गिरोह सरगना विजय नेलसन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सरगना से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी काबू किया है। इनमें एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं। चारों को शुक्रवार शाम सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश बलवंत सिंह ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ऐसे पकड़े गए
जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि गिरोह सरगना कंगनपुर रोड निवासी विजय नेलसन को जीटीएम चौक से पकड़ा गया। विजय के साथ उसका दोस्त हिसार का सलेमगढ़ निवासी पवन कुमार पुत्र मदल लाल भी था।
विज्ञापन


विजय नेलसन के बाद गिरोह की कमान पवन के हाथों में रहती है। इसके बाद दोनों ने गिरोह के  सदस्यों के बारे में बताया। इस आधार पर पुलिस ने गांव मोरीवाला में छापेमारी की। वहां पर पुलिस ने मंजीत कौर उर्फ मनु और परमजीत कौर उर्फ राज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों से 1.72 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। इसमें से विजय नेलसन से 80 हजार, पवन कुमार से 23 हजार, मंजीत कौर से 17 हजार और परमजीत कौर से 15 हजार रुपये मिले हैं। गिरोह की एक सदस्य रेणू निवासी थेहड़ को पुलिस ने तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था। गिरोह का सदस्य रमेश कुमार अभी फरार है, उसके पास दो लाख रुपये पड़े हैं।

कई सफेदपोश बन चुके हैं शिकार
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह ने कई सफेदपोश लोगों को अपना शिकार बनाया है। जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के सरगना विजय नेलसन और पवन कुमार ने बताया कि सिरसा, फतेहाबाद, मानसा व एनसीआर क्षेत्र में कई रईसजादों को फंसाकर उन्होंने मोटा पैसा वसूल किया है। इन लोगोें ने इज्जत बचाने के लिए पुलिस में रपट दर्ज नहीं करवाई।


यूं फंसाया था डॉक्टर को
फतेहाबाद के गांव सिरढान निवासी धर्मपाल आरएमपी है। उसने पुलिस में केस दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि 25 मार्च को दोपहर को एक नंबर से मिस कॉल आई। बात करने पर एक युवती ने उसे अपने जाल में फंसाया और 27 मार्च को उसका अश्लील वीडियो बना लिया। गिरोह ने उसे ब्लैकमेल करके चार लाख रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed