फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BKE's meeting on farmers' issues today at Jat Dharamshala

Sirsa News: बीकेई की किसानी मुद्दों पर जाट धर्मशाला में बैठक आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
BKE's meeting on farmers' issues today at Jat Dharamshala
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने गांव पिपली में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बताया कि 13 जून को सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला, सिरसा में भारतीय किसान एकता बीकेई की जनरल बैठक बुलाई गई है। इसमें बीकेई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों से पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

इस बैठक में किसानों को आ रही दिक्कतों व किसानी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। औलख ने कहा कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जाट धर्मशाला में किसानी मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी किसान हिसार रोड नहरी विभाग पहुंचकर अपनी मांगें रखेंगे। नकली बीज, खाद व कीड़ेमार दवाइयों से किसानों को हो रहे नुकसान, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से नकली खाद, बायोफर्टिलाइजर, बीज व पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों का भंडाफोड़ किया गया है।
विज्ञापन

उन कंपनियों के उत्पाद हरियाणा में भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। उस पर अंकुश लगाने के लिए बीकेई की टीम की ओर से समय-समय पर नकली कारोबारी पर कार्रवाई जा रही है, ताकि किसानों के साथ-साथ अच्छा काम करने वाले दुकानदारों जो बीज खाद व कीड़ेमार दवाइयों का काम करते हैं, उनको भी बचाया जा सके। इस दौरान दीपू गिल पंजुआना, सरबजीत कंबोज, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र कुमार, हरविंदर कुमार गांधी, बिंदा सिंह, चरण सिंह नंबरदार, रणजीत सिंह जीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed