फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BKE submitted a memorandum to the Union Minister of State for flood prevention: Lakhwinder Singh

बाढ़ से बचाव के लिए बीकेई ने केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन : लखविंदर सिंह

Sun, 14 Sep 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
BKE submitted a memorandum to the Union Minister of State for flood prevention: Lakhwinder Singh
सिरसा।  केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए बीकेई के नेता। बीकेई
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख के नेतृत्व में टीम ने लोक निर्माण विश्राम गृह में केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे को बाढ़ की आपदा की भरपाई के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

औलख ने बताया कि बाढ़, भारी बरसात व जलभराव से किसानों की खराब हुई खरीफ की फसलें (नरमा, कपास, ग्वार, मूंगफली, मूंग आदि) नष्ट हो गई हैं। इनका 50,000 रुपये प्रति एकड़ व खेत मजदूरों को 10,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। मुआवजे में 5 एकड़ वाली शर्त हटाकर किसानों को उनकी पूरी फसल का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

औलख ने कहा कि बागवानी व सब्जियों वाले किसानों के नुकसान की भरपाई करवाई जाए। बाढ़ व नदियों, नालों के टूटने से किसानों व मजदूरों के खेतों में बनीं ढाणियां, ट्यूबवेल, सोलर पैनल, पशुओं के नोहरे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनका भी मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औलख ने कहा कि घग्गर नदी की सफाई व तटबंधों को मजबूत करने, नहरों, नदियों, नालों व ड्रेनों की साफ-सफाई के लिए हरियाणा सरकार कागज में हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन, धरातल पर काम नहीं होता है। पंचकूला से लेकर राजस्थान तक घग्गर नदी की खोदाई करवाई जाए, तटबंधों को मजबूत करके दोनों साइड पक्की सड़कें बनाई जाएं। ताकि, हर साल आने वाली बाढ़ से बचा जा सके। ओटू झील की खोदाई करवाई जाए। ताकि, सिंचाई के लिए पानी भंडारण करके जरूरत अनुसार नहरों में छोड़ जा सके।

औलख ने कहा कि हिसार घग्गर सेमनाला से बरसात के मौसम में हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले में हजारों एकड़ फसलें डूब जाती हैं। इससे चौपटा क्षेत्र में सेम की समस्या बढ़ती जा रही हैं। सेम प्रभावित क्षेत्र का भी स्थायी समाधान करने आदि मांगें रखीं। इस मौके पर बीकेई प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपिंदर सिंह काहलों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed