फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP took out a rally, hoisted the tricolor and saluted the bravery of the brave sons

Sirsa News: भाजपा ने निकाली यात्रा, तिरंगा लहरा वीर सपूतों के शाैर्य को किया सलाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a rally, hoisted the tricolor and saluted the bravery of the brave sons
शहर में ​तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता व आम नागरिक।
सिरसा। शहर वीरवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भाजपा की ओर से वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए ‘तिरंगा यात्रा—एक यात्रा देशभक्ति के नाम’ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। नेहरू पार्क से शुरू हुई यह यात्रा शहीद भगत सिंह चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


यात्रा में लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और सेना के शौर्य को सलाम किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि भारत की नीति स्पष्ट है कि हम पहले नहीं छेड़ते, लेकिन कोई छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन


बराला ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को कुछ ही घंटों में ध्वस्त कर यह साबित कर दिया कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराला ने कहा कि यदि भारत सिंधु जल समझौते से पीछे हटता है तो राजस्थान, हरियाणा और गुजरात को उसका सीधा लाभ मिलेगा। यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिचायक है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का शौर्य ऐसा है कि पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों के बल आना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए प्राण न्योछावर कर दिए।

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सेना की कार्रवाई में महिला सैन्य अधिकारियों की भागीदारी यह दिखाती है कि भारतीय महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। दुग्गल ने कहा कि भारत ने न सिर्फ आतंकवाद को करारा जवाब दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि हमारी बहन-बेटियां भी देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

भाजपा नेताओं ने की वीरों को नमन

इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी वेद फुलां, जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, डबवाली जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र आर्य, रतनलाल बामणिया, श्याम बजाज, भारत भूषण मिड्ढा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और जवानों को श्रद्धांजलि दी।


सामाजिक संस्थाओं ने भी निभाई अहम भूमिका

तिरंगा यात्रा में श्याम बगीची, पंचनद स्मारक ट्रस्ट, एनिमल केयर टीम, श्री मुल्तान सभा, श्री शिव मंदिर, सरसाईनाथ बुक ट्रस्ट, श्री गोशाला सिरसा, देवीलाल गोशाला, आढ़ती एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, वरिष्ठ नागरिक सिरसा, सैन समाज, स्वर्णकार समाज, गोसेवा आयोग, विश्व हिंदू परिषद, धानक समाज, श्री वाल्मीकि मंदिर जैसी सामाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed