{"_id":"61b24e1864c21e477c74a2cf","slug":"bjp-state-president-dhankhar-laid-the-foundation-for-building-a-district-office-amidst-strong-opposition-from-the-residents-of-the-sector-sirsa-news-hsr6190008194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरवासियों के कड़े विरोध के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने जिला कार्यालय बनाने की रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरवासियों के कड़े विरोध के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने जिला कार्यालय बनाने की रखी नींव
विज्ञापन
हुड्डा सेक्टर में बीजेपी कार्यालय बनने का विरोध करते सेक्टर वासी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। वीरवार को शहर के हुडा सेक्टर में भाजपा कार्यालय की नींव प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने रखी। हालांकि सेक्टरवासियों ने कार्यालय बनाए जाने के विरोध जताया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एक ओर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे, दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने पूजन के बाद नींव पत्थर रख दिया। सुरक्षा के लिहाज से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए और सुरक्षा बल के जवानों सहित पुलिस बल भी तैनात किया गया।
वीरवार को हुड्डा सेक्टर 20 के पार्ट तीन की 85 फुटा रोड पर बीजेपी कार्यालय बनाए जाने के लिए नींव पत्थर रखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मामले की सूचना मिलते ही हुडा सेक्टर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान राजपाल के नेतृत्व में सुबह 10 बजे ही सेक्टर वासी एकत्र होना शुरू हो गए और रिहायशी इलाके में किसी भी पार्टी का कार्यालय न बनाने की बात कह विरोध करना शुरू कर दिया। सेक्टर वासियों ने बीजेपी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सेक्टर वासियों ने कहा कि यहां राजनैतिक कार्यालय बनने पर भीड़ अधिक होगी। उन्होंने अधिक राशि खर्च कर शांत इलाके में अपने मकान बनाए है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। लेकिन बीजेपी कार्यालय बनने पर यहां स्थिति खराब होगी और उनकी निजता भंग होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे कानूनी तौर पर भी इसका विरोध करेंगे और कोर्ट का सहारा लेंगे। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जबरदस्ती रिहायशी इलाके में कार्यालय का निर्माण कर रहे हैं जोकि गैर कानूनी है। इस मौके पर सेक्टर के मैक्स साहुवाला, कृष्ण झोरड़, सुरेश मेहता एडवोकेट, डॉ. मंजीत मंजू व अन्य सेक्टर वासी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों के समक्ष लगाए बैरिकेड और तैनात किया भारी पुलिस बल
बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन का विरोध करने पहुंचे सेक्टर वासियों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं दो गाड़ियां बैरिकेड से भरकर मौके पर लगाई गई थी। इस मौके पर डीएसपी संजय सिंह, शहर थाना प्रभारी विक्रम, डीएसपी आर्यन चौधरी, महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी, सदर थाना प्रभारी सुनीता रानी और अन्य पुलिस के जवान तैनात रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी को मौके से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विरोध के दौरान सेक्टर वासियों ने रखा दो मिनट का मौन, बोले- बीजेपी मना रही जश्न
हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी व अन्य जवानों की शहादत पर सेक्टर वासियों ने प्रदर्शन के दौरान दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। सेक्टर वासियों ने कहा कि शोक प्रकट करने की जगह बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जोकि बेहद ही निंदनीय घटना है। वहीं उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अन्य दो स्थानों पर ही बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम कर रहे हैं। देश में इतनी बड़ी घटना होने के बाद बीजेपी को किसी भी तरह का दुख नहीं है।
विरोध करने का कोई औचित्य नहीं, हम अच्छे पड़ोसी भी साबित होते हैं: ओपी धनखड़
पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि विधिवत तरीके से प्लॉट खरीदकर वह कार्यालय तैयार कर रहे हैं। उनके कार्यालय के विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके अन्य कई स्थानों पर भी कार्यालय है। वह अच्छे पड़ोसी भी साबित हुए है। पड़ोस में किसी भाई का मकान बन रहा है। जिसका विरोध करने का कोई औचित्य नहीं बनता।

बीजेपी कार्यालय की नीव रखने पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व विरोध करते सेक्टर वासी । - फोटो : Sirsa

प्रदर्शनकारी सेक्टर वासियों के समक्ष लगाए गए बैरिकेड और तैनात पुलिस बल व जवान।- फोटो : Sirsa

हुड्डा सेक्टर में बीजेपी कार्यालय की नीव रखते बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa