{"_id":"678bf1aa32ffa56b12022e7c","slug":"bjp-presidents-of-14-mandals-in-the-district-appointed-unanimously-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131734-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए जिले में 14 मंडलों के भाजपा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए जिले में 14 मंडलों के भाजपा के अध्यक्ष
Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनने पर बधाई देते हुए भाजपा नेता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन गठन की प्रक्रिया में प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श व चर्चा के बाद जिला सिरसा के 14 मंडल अध्यक्षों को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। जिला सिरसा के चुनाव अधिकारी एवं पूर्व चेयरमैन, हरियाणा सरकार जवाहर सैनी ने संगठनात्मक गठन के बारे में जानकारी दी।
जिला चुनाव अधिकारी जवाहर सैनी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसमें हर तीन वर्ष बाद पार्टी के संविधान के अनुसार बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। संगठन गठन की इसी प्रक्रिया के तहत मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदक कार्यकर्ताओं के पैनल पर भाजपा जिला प्रभारी एवं चेयरमैन वेद फुलां ने जिला कोर ग्रुप में विस्तृत चर्चा की। इसके बाद सभी सदस्यों की सर्वमम्मति से मंडल अध्यक्ष की सूची जारी की।
जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज ने कहा कि पार्टी ने समर्पित, निष्ठावान, ऊर्जावान एवं युवा कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर,उन्हें संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। जिला चुनाव सह अधिकारी यतिंद्र सिंह एडवोकेट व विजय वधवा ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
-- --
इस प्रकार बनाए गए मंडल अध्यक्ष
डबवाली मंडल से मोहिंद्र बांसल, अबूबशहर मंडल से हरजिंद्र सिंह, गोरीवाला मंडल से जसवंत सिंह जाखड़, रानियां विधानसभा क्षेत्र के करीवाला मंडल से रणमाल सिंह, खारियां मंडल से सुरेश कंबोज, चक्कां मंडल से विरेन्द्र छापोला, ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से ऐलनाबाद मंडल से समिंद्र पाल, पोहड़का मंडल से सुखदेव सिंह, जमाल मंडल से जनकराज सैनी, चोपटा मंडल से संदीप कुमार सहारण, कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के कालांवाली मंडल से लवली कुमार गर्ग, रोड़ी मंडल से हरपिलास सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। बड़ागुढ़ा मंडल से बूटा सिंह बाज़ीगर व दड़बी मंडल से संदीप हंस को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।