{"_id":"66fdb4f9c74a259f6d02d0a4","slug":"bjp-looted-the-people-soon-aap-will-form-the-government-manish-sisodia-sirsa-news-c-21-hsr1020-477463-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जनता को लूटा, जल्द ही आप की सरकार होगी : मनीष सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जनता को लूटा, जल्द ही आप की सरकार होगी : मनीष सिसोदिया
Thu, 03 Oct 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ आप के हिसार प्रत्याशी संजय सातराेड़ि
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सातरोडिया के प्रचार के लिए बुधवार को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रोड शो निकाला। उन्होंने कहा कि लाखों नौकरियां केजरीवाल और भगवंत मान ने दीं। बहुत जल्द हरियाणा की सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथों में होगी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का कोई उचित साधन नहीं है। सामान्य अस्पतालों में मरीज अपने नंबर आने की इंतजार करता रहता है। महिलाओं के लिए कोई मान-सम्मान नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। आम आदमी पार्टी की गारंटी है मुफ्त और 24 घंटे बिजली, निशुल्क इलाज, बेहतरीन फ्री शिक्षा, माता-बहनों को हर महीने 1000 रुपये, युवा को रोजगार मिले, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपसी खींचतान चल रही है तो भाजपा से हर वर्ग परेशान है। आम आदमी पार्टी को लोगों ने सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। प्रत्याशी संजय सातरोडिया के समर्थन में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी जनसभा की जिससे चुनाव का माहौल उनके पक्ष में बना हुआ है।