{"_id":"65c742e38eb95faac20c451b","slug":"bjp-leader-ashok-tanwar-in-sirsa-said-aap-packing-started-in-haryana-opposition-has-no-candidate-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में बीजेपी नेता अशोक तंवर बोले: आप की हरियाणा में पैकिंग शुरू हो गई है, विपक्ष के पास उम्मीदवार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में बीजेपी नेता अशोक तंवर बोले: आप की हरियाणा में पैकिंग शुरू हो गई है, विपक्ष के पास उम्मीदवार नहीं
Sat, 10 Feb 2024 03:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:03 PM IST
सार
लोकसभा चुनावों को लेकर डॉ. तवंर ने कहा कि मेरी प्राथमिकता जमीनी स्तर पर काम करने की रही है। मैं जमीन से जुड़ा हुआ आमदी हूं। पहले भी संगठन ने जो दायित्व दिया, वह निभाया है। आज भी संगठन जो दायित्व देगा निभाउंगा।
विज्ञापन
बीजेपी नेता अशोक तंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा में आम आदमी पार्टी को लेकर डॉ. अशोक तंतर ने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी में खाली की गारंटी वाले लोग है। न इनमें दम है और न ही इनके नियम है। आप की ना चर्चा करें तो बेहतर है। हरियाणा के मानचित्र से आप गायब हो जाएगी। पैकिंग उन्होंने शुरू कर दी है। हरियाणा से उनका माॅडल ऐसा ही है, थोडे दिन सांठ गांठ करो और दूसरे प्रदेशों में जहां सरकार है।
विज्ञापन
वहां खुद को मजबूत करने की कोशिश करो। डॉ. तवंर ने कहा कि आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक सब जगह चुनाव होगा तो उसमें आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो जाएगी। जिस मॉडल की वह बात करते थे। उस मॉडल को देश कबूल नहीं करने वाला।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों को लेकर डॉ. तवंर ने कहा कि मेरी प्राथमिकता जमीनी स्तर पर काम करने की रही है। मैं जमीन से जुड़ा हुआ आमदी हूं। पहले भी संगठन ने जो दायित्व दिया, वह निभाया है। आज भी संगठन जो दायित्व देगा निभाउंगा। भाजपा में शामिल होने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे हम तो नर्सरी में दोबारा एडमिशन ले रहे है। भाजपा में काम करने का तरीका व शैली सिखेंगे। पार्टी के आदेश को निभाने का कार्य करेंगे। अशोक तंवर ने कहा कि जो पार्टी व संगठन कहेगा वह करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी चुनाव लड़ने को कहेगी तो चुनाव लड़ेंगे। पार्टी संगठन के लिए कार्य करने को कहेगी तो संगठन मजबूत करने का कार्य करेंगे। प्रदेश में 10 की 10 लोकसभा हम जीतेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ. अशोक तवंर ने कहा कि विपक्ष 10 सालों से अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाया है। विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार ही नहीं है, जो चुनाव लड़ सके। भाजपा का एक साधारण वर्कर भी चुनाव लड़ने का मादा रखता है।