फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP is in power due to fragmentation of opposition: Abhay

विपक्ष के बिखराव के कारण भाजपा सत्ता में है : अभय

Tue, 13 Jun 2023 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP is in power due to fragmentation of opposition: Abhay
पत्रकारों को संबो​धित करते अभय चौटाला। 
रानियां (सिरसा)। इनेलो के प्रदेश महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में विपक्ष का बिखराव होने के कारण ही भाजपा सत्ता में है। उम्मीद है कि 23 जून को विपक्षी नेताओं की होने वाले बैठक के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। इससे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा कि विपक्ष एकजुट हो गया है।
विज्ञापन

यह बात अभय सिंह चौटाला ने रानियां शहर में चेयरमैन मनोज सचदेवा के निवास स्थान पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ 32 प्रतिशत वोट ही मिला है और 68 प्रतिशत वोट खिलाफ है। विपक्ष का वोट बिखरा हुआ है, जब सारा विपक्ष एक हो जाएगा तो भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया, जिसकी उपलब्धियां लोगों को जाकर बताई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के संसाधनों को बेचने के सिवाय कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे देश कहीं आगे बढ़ा हो। जिन कंपनियों से सरकार को पैसा आ रहा वह सारी अंबानी-अदाणी को बेच दी गई। देश को कमजोर करने में भाजपा का सबसे बड़ा हाथ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सभी क्षेत्रों में बुरा हाल है। यहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। अभय सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है। 1987 का इतिहास दोहरा जाएगा और सत्ता का बड़ा परिवर्तन होगा। इनेलो पूरे बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता गोपाल सचदेवा, वरयाम चंद धंजू, चेयरमैन मनोज सचदेवा, जरनैल सिंह चंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नशा का कारोबार करने वाला बिजली मंत्री के गाड़ी में घूमता है'
बिजली मंत्री रणजीत सिंह पर कटाक्ष करते हुए अभय सिंह ने कहा कि उसका काम लोगों को बिजली देना था, लेकिन वह थाने की राजनीति कर रहा है। लोग उससे परेशान हैं। इस क्षेत्र में नशा का बहुत बड़ा कारोबार है। यह कारोबार करने वाला व्यक्ति बिजली मंत्री की गाड़ी में घूमता है। इसका मतलब है कि बिजली मंत्री ही इससे जुड़ा है। नगरपालिका में जो ठेके लेता है वह बिजली मंत्री के पीए का रिश्तेदार है। ठेकेदार नगरपालिका के चेयरमैन को कहता है कि हमारे साथ काम कर ले हिस्सा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed