फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP government's stand remains anti-farmer as before: Arjun Chautala

भाजपा सरकार का रूख पहले की तरह ही किसान विरोधी : अर्जुन चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP government's stand remains anti-farmer as before: Arjun Chautala
रानियां में प्रेस ​कांफ्रेंस करते विधायक अर्जुन चाैटाला।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। विधायक अर्जुन चौटाला ने रविवार को हलके के जोन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उचाना में खाद के लिए लाइनों में लगे किसानों पर पुलिस से लाठीचार्ज करवाकर साबित कर दिया है कि उनका रुख पहले की तरह किसान विरोधी ही है।
सरकार का किसानों पर केस दर्ज करने का नया कानून निंदनीय है। अगर सरकार पराली निपटान का सही ढंग से हल करवाए, तो किसानों को पराली जलाने की नौबत ही नहीं आएगी। सरकार किसानों पर जुल्म करने के बजाय उन्हें समय पर खाद व बीज उपलब्ध करवाए। सरसों की बिजाई का समय निकलता जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस पर तंज कसते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि कांग्रेस अभी भी हार के सदमे में हैं। पार्टी पूरी तरह से बिखर चुकी है, इस चुनाव ने यह साबित कर दिया है। दादा रणजीत सिंह को लेकर कहा कि वह विचलित इंसान है। दस दिन पहले तक वह हुड्डा के गुण गा रहे थे और अब अपने आपको प्रधानमंत्री मोदी का फैन बता रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, हलका अध्यक्ष सुभाष नैन, चेयरमैन मनोज सचदेवा, हरमीत पंडोरीवाला, जोंटी धंजू सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed