{"_id":"57718bf24f1c1b857d79b85d","slug":"bjp-do-caste-politics-politics-abhay-chautala-haryana-politics-inelo-bjp-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की है सदैव जात-पात की राजनीति : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की है सदैव जात-पात की राजनीति : अभय चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
अभ्ाय चौटाला
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार ने प्रदेश में आपसी भाईचारा समाप्त करने का प्रयास किया है। इसके मद्देनजर इनेलो ने प्रदेश के सभी 90 हलको में सदभावना सम्मेलन करने का फैसला किया है, ताकि प्रदेश में पुन: भाईचारा कायम किया जा सके।
विज्ञापन
यह सम्मेलन शांतिदूत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके 125 वें जन्मदिवस को समर्पित होंगे। वे सोमवार को हलका कांलावाली के कस्बा रोड़ी में आयोजित सद्भावना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा ही जात-पात की राजनीति करते हुए जनता को आपस में लड़वाने का काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे वह उन से विमुख हो गई हैं तथा विकास करने कि बजाय ओछे हथकंडे अपना बकर अपने विरोधियों को दबाने पर लगी हुई है। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा सरकार वास्तव में जाटों को आरक्षण देने के पक्ष में नहंी है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि इनेलो चौ. देवीलाल द्वारा आरंभ कि गई वृद्धों की पेंशन को बंद नहीं होने देगी चाहे इसके लिए प्रदर्शन और धरने भी क्यों न करने पड़े। उन्होंने प्रदेश में बिजली संकट का मुद्दा उठाने हुए कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिलने के कारण उनकी फसलें सूखी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी प्रहार किया। इस मौके पर आदि ने संबोधित किया।
सुभाष चंद्रा पर करूंगा मानहानि का दावा : अभय
उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने उन पर विधानसभा परिसर में बद्तमीजी के जो आरोप लगाए हैं वह सरासर झूठे हैं। वे चंद्रा के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे और एक दो दिन में उन्हें नोटिस भिजवाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की मिलीभगत पर पुन: आरोप लगाया। कुलदीप शर्मा और मंत्री अनिल विज द्वारा एक दूसरे के प्रति की जा रही टिप्पणी को लेकर चौटाला ने कहा कि विधानसभा के भीतर और बाहर एक दूसरे पर गलत टिप्पणी करते हैं और ऐसी भाषा शोभा नहीं देती।
अध्यापक नहीं तो गीता कौन पढ़ाएगा
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भाजपा की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि उसने अब तक लड़कियों के कितने स्कूल व कॉलेज बनवाए हैं। प्रदेश में स्कूलों में गीता पढ़ाने पर कटाक्ष करते हुए अरोड़ा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक ही नहीं है तो गीता कौन पढ़ाएगा।
मंच संचालन जसवीर जस्सा ने किया जबकि सम्मेलन में इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, सांसद चरणजीत रोड़ी, विधायक रामचंद्र कंबोज, बलकौर सिंह वरिष्ठ उपप्रधान जसवीर जस्सा, शेर सिंह रोड़ी, हलका अध्यक्ष विनोद दड़बी, सुभाष नैन, युवा अध्यक्ष धर्मवीर नैन, कश्मीर करीवाला, डॉ. हरि सिंह भारी, डॉ. राधेश्याम शर्मा, महंत बलदेव दास, भगवान कोटली आदि उपस्थित थे।