{"_id":"6169c107bb42942702237fc5","slug":"bjp-candidate-protested-in-four-villages-farmers-burnt-effigies-of-leaders-at-khuiyanmalkana-toll-sirsa-news-hsr614516051","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों में हुआ भाजपा प्रत्याशी का विरोध, खुइयांमलकाना टोल पर किसानों ने फूंके नेताओं के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों में हुआ भाजपा प्रत्याशी का विरोध, खुइयांमलकाना टोल पर किसानों ने फूंके नेताओं के पुतले
विज्ञापन
खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते किसान
- फोटो : Sirsa
सिरसा। ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को चार गांवों में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। वहीं दशहरा पर्व पर रावण के पुतले की बजाए डबवाली स्थित खुुइयां मलकाना टोल प्लाजा पर किसानों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को ऐलनाबाद क्षेत्र के गांवों में भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा और सिरसा विधायक गोपाल कांडा की ओर से किए जा रहे चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीण और किसानों ने उनका जमकर विरोध किया। ऐलनाबाद के पोहड़का गांव में प्रचार करने के लिए पहुंचे सिरसा विधायक गोपाल कांडा के पहुंचने की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीण काले झंडे लेकर उनका विरोध करने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और उनके काफिले को गांव से निकाला गया। वहीं गांव मिठनपुरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा को भी विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने गोबिंद कांडा के काफिले को काले झंडे दिखाए। जिसके बाद गोबिंद का काफिला वहां से दूसरे गांवों की तरफ रवाना हो गया। वहीं मल्लेकां और माधोसिंघाना में भी किसानों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। हालांकि इन गांवों में पहले से ही भारी पुलिस अब और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया था। उधर, दशहरा पर्व पर हरियाणा किसान एकता डबवाली के सदस्यों ने खुइयां मलाना टोल प्लाजा पर एकत्र होकर प्रधान मंत्री नरेेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। किसान गुरप्रेम सिंह देसूजोधा की अध्यक्षता में एकत्र हुए। वहीं किसानों ने कहा कि दशहरे पर्व पर अहंकार और बुुराई का प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लेकिन अब भाजपा भी इसी राह पर चल रही है। वहीं चढूनी ग्रुप की ओर से शनिवार शाम को सभी टोल प्लाजा और ऐलनाबाद में प्रधानमंत्री और प्रमुख नेताओं के पुतलों का दहन किया जाएगा।
बाईपास रोड खुलवाने को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बीते करीब 10 माह से बाबा भूमण शाह चौक से किसान चौक तक प्रशासन की ओर से बैरिकेड लगाकर बंद किए गए रोड को खुलवाने के लिए सभी दुकानदार और किसान देर शाम को किसान चौक पर एकत्र हुए। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रोड खोलने की मांग रखी। जिसके बाद अधिकारियों ने किसानों को सोमवार तक रोड खोले जाने का आश्वासन दिया है। वहीं किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने कहा कि अगर सोमवार तक दोनों तरफ के रोड नहीं खोले जाते तो उनकी ओर से इसका विरोध किया जाएगा। वहीं दुकानदारों ने भी रोड खुलवाने को लेकर प्रशासन को कई बार पत्र लिखा है। दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने इस मार्ग पर किराये पर शोरूम और दुकानें ले रखी थी। लेकिन 10 माह से वह दुकानें बंद पड़ी हैं। रोड पर खुलने के कारण उनको आर्थिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं का विरोध करते किसान- फोटो : Sirsa
विज्ञापन