{"_id":"6a172d0667d537d99c096e44","slug":"bishnoi-ratna-to-sahiram-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159107-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पूर्व विधायक चौधरी सहीराम को 29 को दिया जाएगा बिश्नोई रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पूर्व विधायक चौधरी सहीराम को 29 को दिया जाएगा बिश्नोई रत्न
Wed, 27 May 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के पूर्व संरक्षक व पूर्व विधायक चौधरी सहीराम बिश्नोई को निधन के उपरांत अखिल भारतीय बिश्नोई सभा बिश्नोई रत्न देने का निर्णय लिया गया है। 29 मई को गांव सकताखेड़ा में श्रद्धांजलि सभा में उन्हें बिश्नोई रत्न से नवाजा जाएगा।
बुधवार को संगरिया विधायक एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया गांव सकताखेड़ा पहुंचे और पूर्व विधायक चौधरी सही राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक व्यक्त किया और परिवार को दुख सहन करने की आराधना की। उन्होंने कहा कि दादाजी चौधरी सहीराम बिश्नोई ने समाज और देश के लिए सेवादार के तौर पर उस जमाने में कार्य किए थे जब ज्यादातर लोग विभाजन की विभीषिका झेल रहे थे। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उन्होंने अपने युवा काल में जम्भेश्वर सेवक दल 1946- 47 में गठन कर दिया। लॉ की पढ़ाई के साथ विभाजन झेला और 36 बिरादरी को लेकर भारत में सुरक्षित लाए। उन्हें जमीन दिलाकर बसाया, कामयाब बनाया व समाज के कामों के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी की। पहले 1952 में चुनाव लड़े और फिर 1957 में चुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने 104 वर्ष 4 महीने 10 दिन की दीर्घ आयु संपूर्ण पूर्ण स्वस्थ रहकर पूरी की।