फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bishnoi community upset over permission to kill Nilgai, protested

Sirsa News: नीलगाय को मारने की अनुमति देने पर बिफरा बिश्नोई समाज, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Mon, 10 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bishnoi community upset over permission to kill Nilgai, protested
 एसडीएम कार्यालय अधीक्षक संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपते जीव रक्षा बिश्नोई के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन












सिरसा। नीलगाय को मारने की अनुमति देने के विरोध में बिश्नोई समाज ने मंडी डबवाली में सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिश्नोई समाज ने मुख्यमंत्री के नाम उपमंडलाधीश कार्यालय अधीक्षक संजीव शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ''नील गाय करे पुकार मुझे मत मारो, मुझे भी धरती पर रहने का हक है'' जैसे नारे लगाए। इस दौरान जीव रक्षा सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा सरकार के इस निर्णय से समाज में गहरा रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और समाज के लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बिश्नोई समाज के लोग गुरु जम्भेश्वर भगवान के जीव दया पालणी सिद्धांत का पालन करते हैं। उनका मानना है कि सभी जीवों को धरती पर जीने का अधिकार है और वे किसी भी कीमत पर जीवों की रक्षा करने को तत्पर रहते हैं। अधिकारियों ने बिश्नोई समाज को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। समाज के लोगों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बिश्नोई सभा डबवाली के अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा, श्री गुरु जम्भेश्वर गौशाला मुकाम के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सदस्य जीत राम पूनिया, रामकुमार तरड, जीव रक्षा सभा डबवाली शहर अध्यक्ष दीपक कुमार बिश्नोई, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्य परविंद्र कुमार कड़वासरा, अमीलाल पटवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed