फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bingo mode leaves no trace after siphoning off money from bank account: Dr. Mayank

बैंक खाते से राशि उड़ाकर निशान नहीं छोड़ता बिंगो मोड : डाॅ. मयंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bingo mode leaves no trace after siphoning off money from bank account: Dr. Mayank
सिरसा। साइबर ठगों ने अब बिंगो मोड का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यह वायरस न केवल मोबाइल डिवाइस में प्रवेश कर उपयोगकर्ता की बैंकिंग जानकारी चुराता है, बल्कि खाते से पैसे निकालने के बाद खुद को भी नष्ट कर देता है। इससे कोई डिजिटल सबूत तक नहीं बचता। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरसा डॉ. मयंक गुप्ता ने जिला वासियों से साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि यह वायरस आमतौर पर मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में भेजे गए संदिग्ध लिंक जैसे कि व्हाट्सएप, एसएमएस, ईमेल या सोशल मीडिया मैसेज के माध्यम से प्रवेश करता है। जैसे ही यूजर क्लिक करता है, यह वायरस सक्रिय हो जाता है और डिवाइस की संवेदनशील जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंचा देता है।
विज्ञापन


दूर बैठे किसी भी डिवाइस को नियंत्रित कर सकते हैं ठग

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार यह वायरस एक अत्याधुनिक एंड्रॉयड रिमोट एक्सेस ट्रोजन है। इसकी मदद से साइबर अपराधी दूर बैठे किसी भी डिवाइस को पूरी तरह नियंत्रित कर सकते हैं। यह वायरस स्क्रीनशॉट ले सकता है, लाइव स्क्रीन को मॉनिटर कर सकता है और 40 से अधिक खतरनाक कमांड को निष्पादित कर सकता है। यह वायरस डिवाइस को फैक्टरी रिसेट मोड में ले जाकर खुद को मिटा देता है। इससे उपयोगकर्ता को पता ही नहीं चलता कि उसके साथ कब और कैसे धोखाधड़ी हुई। इसे सेल्फ डिस्ट्रक्टिव मैलवेयर भी कहा जा रहा है क्योंकि यह वायरस किसी भी डिजिटल सबूत को पीछे नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सुझावों का पालन करें :

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह किसी भी माध्यम व्हाट्सएप , एसएमएस ईमेल, फेसबुक आदि से आया हो। ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। फोन में थर्ड-पार्टी एप्स या संदिग्ध एपीके फाइल्स डाउनलोड करने से बचें। मोबाइल और कंप्यूटर में हमेशा अपडेट एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed