फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike thief arrested, 7 stolen bikes recovered from Haryana-Rajasthan, accused used to escape from police by changing number plate

Sirsa News: बाइक चोर गिरफ्तार, हरियाणा-राजस्थान से चोरी की 7 बाइक बरामद, नंबर प्लेट बदलकर पुलिस से बचता था आरोपी

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike thief arrested, 7 stolen bikes recovered from Haryana-Rajasthan, accused used to escape from police by changing number plate
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


सिरसा। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मौजू की ढाणी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सात बाइक चोरी करने की वारदात कबूल की है।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सात बाइकें बरामद कर ली गई हैं। इनमें से चार बाइक ऐलनाबाद क्षेत्र और तीन बाइक राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल को गांव नीमला की एक लाइब्रेरी के बाहर से रविशंकर नामक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी की गई बाइकों की नंबर प्लेट बदल देता था और उनका चेसी नंबर भी मिटा देता था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। पुलिस ने सभी बरामद बाइकें उनके असली मालिकों को सौंप दी हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुनील कुमार को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed