{"_id":"65f881c7d5d3b1a3aa0c40a2","slug":"bike-riding-youth-arrested-with-610-grams-of-heroin-sirsa-news-c-128-1-slko1008-116965-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 6.10 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 6.10 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार
Mon, 18 Mar 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 6.10 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक रणजोध सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम कालांवाली की मसीतां वाली गली में गश्त कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रुकवा कर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम कमल कुमार वासी मसीतां वाली गली बताया। युवक की तलाशी ली गई तो उससे 6 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कालांवाली थाने में युवक के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद