फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike riding miscreants looted Rs 1.70 lakh from bank employee

Sirsa News: बैंक कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 1.70 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted Rs 1.70 lakh from bank employee
सिरसा। गांव तलवाड़ा खुर्द के पास एक बैंककर्मी से बाइक सवार तीन युवकों ने एक लाख 70 हजार रुपये लूट लिए। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने बैंककर्मी विकास के बयान बाइक सवार तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढुढियांवाली निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह ऐलनाबाद स्थित उज्जीवन बैंक में नौकरी करता है। वीरवार को दोपहर बाद वह गांव तलवाड़ा खुर्द से एक लाख 63 हजार 468 रुपये कैश लेकर ऐलनाबाद स्थित उज्जीवन बैंक में बैंक में जमा करवाने के जा रहा था। जब वह तलवाड़ा खुर्द से निकला तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रॉड मारी। इस पर उसने जैसी ही बाइक धीरे की तो बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को लात मारी । जिससे वह बाइक सहित जमीन पर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों युवकों ने उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। आरोप है कि तीनों युवक उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये भी छीनकर ले गए। पुलिस ने विकास की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गलत नंबर डायल होने पर 15 लाख रुपये की लगी चपत

सिरसा। राम कॉलोनी में वीरवार को एक युवक के साथ 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरनाला रोड स्थित राम कॉलोनी विनोद पुत्र अमीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 10 जनवरी को अपने मोबाइल से गुगल पर आईएफएससी कोड सर्च किया था। ऐसे में गलती से उससे 79784-00847 मोबाइल नंबर डायल हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस व्यक्ति का मोबाइल नंबर डायल हुआ था, उसने उससे ओटीपी मांगा। जैसे ही उसने ओटीपी संबंधित व्यक्ति को दिया तो उसके खाते से पांच-पांच लाख रुपये तीन बार में कट गए। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed