{"_id":"61be27fc59521713c5544f2e","slug":"bike-riding-masked-miscreants-snatched-rs-3200-from-the-cyclist-and-rs-100-from-the-vegetable-vendor-sirsa-news-hsr619774221","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने साइकिल सवार से 3200 और सब्जी विक्रेता से 100 रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने साइकिल सवार से 3200 और सब्जी विक्रेता से 100 रुपये छीने
विज्ञापन
युवक से छीना झपटी करने मामले में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी।
- फोटो : Sirsa
गोरीवाला। महाग्राम गंगा में शुक्रवार को तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले साइकिल सवार युवक से 3200 की नकदी और एक मोबाइल छीना जबकि इसके बाद सब्जी विक्रेता से मारपीट कर 100 रुपये छीन लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह गांव गंगा से साइकिल पर सवार होकर जंडवाला बिश्नोइयां की तरफ ढाणी में वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही मेन रोड से ढाणी के कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ा तो कुछ दूरी पर ही पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। उनमें से दो बदमाशों ने छीना झपटी शुरू कर दी। वहीं एक नकाबपोश ने बाइक को स्टार्ट रखा। बदमाशों ने उससे 3200 रुपये और एक मोबाइल छीन लिया और बाइक पर सवार होकर जंडवाला बिश्नोईयां की तरफ फरार हो गए। वहीं मैन रोड पर गैंस एजेंसी पर लगे कैमरे में वारदात कैद हो गई।
वहीं इसी के साथ गांव जंडवाला बिश्नोईयां के पास राजस्थान कैनाल पर नहर पर सब्जी विक्रेता से तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने मारपीट कर नकदी छीनी ली। जानकारी के अनुसार जंडवाला बिश्नोईयां में सब्जी बेचकर विक्रेता अपनी ढाणी में वापस आ रहा था। जैसे ही राजस्थान कैनाल पर पहुंचा तो तीन नकाबपोश बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रोककर हाथापाई की और उसकी जेब में 100 रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।