{"_id":"64bd6861c40d09dd65067d06","slug":"bike-riding-bank-employee-dies-due-to-tractor-trolley-collision-sirsa-news-c-128-1-sir1002-3249-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत
Sun, 23 Jul 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव नेजाडेला के निकट बिस्कुट फैक्टरी के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक सवार बैंक कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चतरगढ़पट्टी निवासी साहिल कटारिया ने बताया कि उसका भाई मनीष कटारिया एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता था। 21 जुलाई की सुबह वह ड्यूटी पर गया था। सायं को वह नेजाडेला से बाइक पर घर वापस आ रहा था। नेजाडेला के पास बिस्कुट फैक्टरी के सामने तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने मनीष की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचित किया, जिसपर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।