फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bike riders, firing, hisar, refer, sirsa

बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, हिसार रेफर

Tue, 23 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 23 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
bike riders, firing, hisar, refer, sirsa
Firing - फोटो : File Photo
उपमंडल के गांव आसाखेड़ा के समीप रविवार देर रात गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली मारने के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


    जानकारी के अनुसार गांव गंगा के ढाणी निवासी नवीन पुत्र मदन लाल रविवार रात रात्रि करीब 10 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत से गांव वापस आ रहा था। जैसे ही वह भारूखेड़ा-आसाखड़ा रोड पर पहुंचा। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति आए और उसके ट्रैक्टर को रुकवा लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उक्त लोगों ने उस पर गोली चला दी। घटना में नवीन को पेट में गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देख बाइक सवार दोनों व्यक्ति वहां से फरार हो गए। लोगों ने नवीन को घायल अवस्था में डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। यहां से उसे हिसार ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


चौटाला चौकी के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि गोली मारने के कारणों को अभी कोई पता नहीं चल पाया है और न ही गोली चलाने वालों के बारे में कोई जानकारी हासिल हुई है। वह घायल नवीन के ब्यान दर्ज करने के लिए हिसार पहुंचे हैं लेकिन अभी तक उसे होश नहीं आया है। नवीन के होश में आने के बाद ही उसे गोली मारने वालों व उसके कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed