{"_id":"6499cf5d2743c5784d0aa25b","slug":"bike-rider-woman-killed-husband-injured-in-car-collision-sirsa-news-c-128-1-sir1001-1811-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल
Mon, 26 Jun 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव भावदीन टोल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में जंगीर सिंह निवासी फतेहपुर थाना संगरिया ने बताया कि वह अपनी पत्नी श्रवण कौर के साथ गांव पतली डाबर में रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने के लिए आया था। भावदीन टोल के सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों रोड पर जा गिरे। कार सवार मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।