फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike rider dies after being hit by roadways bus

Sirsa News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by roadways bus
बेगू रोड पर दुर्घटना के दौरान सड़क पर पड़ा युवक का शव। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बेगू रोड पर सोमवार सुबह रोडवेज की बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार का सिर बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव अली मोहम्मद निवासी राजेश कुमार सिरसा में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने बाइक पर गांव से सिरसा आने के लिए रवाना हुआ। गोल डिग्गी चौक से आगे निकलने पर भगवान परशुराम चौक पर आते समय रास्ते में राजेश की बाइक को रोडवेज की बस ने ओवरटेक किया। इस दौरान धुंध भी ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय बाइक को बस की साइड लगी जिससे बाइक सवार राजेश नीचे गिर गया और बस के टायर तले उसका सिर कुचला गया। इससे मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। रोडवेज की बस भादरा से सिरसा आ रही थी। दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

लोग बोले : बाइक चालक की नहीं थी कोई गलती
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रोडवेज की बस तेज स्पीड पर थी। बाइक चालक राजेश कुमार सही दिशा में चल रहा था। रोडवेज चालक ने तेज स्पीड से बस चलाते हुए बाइक सवार राजेश को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि बस के चालक व परिचालक ने सीसीटीवी से फुटेज डिलीट कराने की कोशिश की। इसी बीच एक शख्स ने घटना की सीसीटीवी फुटेज मीडिया में जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed