{"_id":"62e044874a43dd53141aef96","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-roadways-bus-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: एजेंसी से नई बाइक निकलवाकर आधा किलोमीटर ही चला था युवक, रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: एजेंसी से नई बाइक निकलवाकर आधा किलोमीटर ही चला था युवक, रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत
Wed, 27 Jul 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:16 AM IST
सार
सिरसा में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बीरू 80 वर्षीय दादी का इकलौता सहारा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रानियां की एजेंसी से नई बाइक निकलवाई थी और घर लौट रहा था। करीब आधा किलोमीटर चलते ही वह हादसे का शिकार हो गया। युवक अपनी 80 वर्षीय दादी का इकलौता सहारा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अबूतगढ़ निवासी 22 वर्षीय बीरू अपनी दादी सरदारी के पास रहता था। बीरू के पिता की 20 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। वह अपनी 80 वर्षीय दादी का इकलौता सहारा था। बीते दिन सोमवार को वह रानियां की एजेंसी से नई बाइक निकलवाकर लाया था। शाम को जब वह रानियां से अबूतगढ़ अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव गोबिंदपुरा के पास सिरसा से रानियां की तरफ जा रही रोडवेज बस ने बीरू को अपनी चपेट में ले लिया। रोडवेज बस का टायर युवक के सिर के ऊपर से ही गुजर गए। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दिहाड़ी मजदूरी करता था बीरू
बीरू के चाचा धर्मा ने बताया कि घर में दादी और पोता दोनों ही रहते थे। बीरू दिहाड़ी मजदूरी कर घर का गुजारा चलाता था। वह बाइक लेने के लिए रानियां में गया था। इससे घर में खुशी का माहौल था। शाम को उसकी मौत होने की सूचना मिलने से परिवार के सदस्यों में मातम का माहौल बन गया।
शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक नई मोटरसाइकिल लेकर घर आ रहा था, लेकिन बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। - आत्मा राम, जांच अधिकारी, रानियां थाना।