फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike rider dies after being hit by a trolley full of dust

तूड़ी से भरे ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a trolley full of dust
सिरसा। तूड़ी से भरे टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इसमें से एक युवक के सिर में चोट लगने के कारण उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार निवासी ढूकड़ा ने बताया कि वह पेंटर है। विनोद कुमार और राकेश कुमार उसके दोस्त है। बीते दिन शुक्रवार कोराकेश कुमार के साथ बाइक पर वह और विनोद किसी काम से सिरसा आए थे और शनिवार अल सुबह घर जा रहे थे। गांव रंगड़ी से थोड़ा आगे धिंगतानिया की तरफ से ट्रैक्टर चालक लापरवाही और तेज गति से तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर की रोशनी पड़ने के कारण उन्हें ट्रॉली नहीं दिखाई दी। जिससे वह तूड़ी की ट्रॉली की चपेट में आ गए । बाइक राकेश कुमार चला रहा था। उसके सिर में काफी चोटें लग गई और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह घायल राकेश को लेकर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के दोस्त का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed