{"_id":"69a1e2c637211e9142079169","slug":"bike-mechanic-used-to-steal-in-the-city-five-bikes-including-a-stolen-electric-scooter-recovered-sirsa-news-c-128-1-sir1004-153851-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर में बाइक मिस्त्री करता था चोरी, चोरीशुदा इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित पांच बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर में बाइक मिस्त्री करता था चोरी, चोरीशुदा इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित पांच बाइक बरामद
Sat, 28 Feb 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी।
सिरसा। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया। उसके पास से इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित पांच बाइक बरामद हुई है। आरोपी राधेश्याम निवासी गांव अरनियांवाली सिरसा का रहने वाला है और पेशे से बाइक व स्कूटी का मिस्त्री है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सुभाष बस्ती सिरसा के रहने वाले रविंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि चार जुलाई 2025 को वह अपने बच्चों को लेने जीआरजी स्कूल गया था। उसने स्कूटी स्कूल के गेट के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो स्कूटी नहीं मिली। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान वीरवार को अहम सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके निशानदेही पर इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित पांच बाइक बरामद हुई।
अकेले ही करता था वारदात
जांच अधिकारी गुरमेश ने बताया कि आरोपी पेशे से बाइक मिस्त्री है। वाहनों की तकनीकी जानकारी होने के कारण वह अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद वह बाइक व स्कूटी के स्पेयर पार्ट्स निकालकर बेच देता था। आरोपी ने सिरसा शहर व आसपास के इलाकों से कई बाइक चुराए थे। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।