फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bike driver dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल

Tue, 25 Feb 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bike driver dies due to car collision
गांव नथोर के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही करीवाला चौकी इंचार्ज भाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव नथोर से एक बाइक पर दो व्यक्ति जीवननगर की ओर आ रहे थे, जिन्हे सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रामनाथ उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई पीछे सवार रिछपाल घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed