फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bikaner police was being intimidated by claiming to be an inspector, investigation revealed he was fake

Sirsa News: इंस्पेक्टर बताकर बीकानेर पुलिस पर झाड़ रहा था रौब, जांच में निकाला फर्जी

Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bikaner police was being intimidated by claiming to be an inspector, investigation revealed he was fake
आरोपी सुरेश 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडागुढ़ा। गांव फतेहपुरिया नियामत खां निवासी युवक सुरेश को इंस्पेक्टर बताकर राजस्थान पुलिस पर रौब झाड़ना महंगा साबित पड़ा। संदेह होने पर पुलिस ने उसके आईडी की जांच-पड़ताल की तो इंस्पेक्टर फर्जी पाया गया। इसके बाद. पुलिस ने उसको कार सहित हिरासत में ले लिया।

राजस्थान के बीकानेर की पांचू थाना पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान भारत माला रोड पर बिना नंबरों की एक कार को रुकवाया। पुलिसकर्मियों ने जब कार सवार युवक से पूछताछ की, तो उसने आईडी दिखाकर कहा कि वह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर है। उसकी कार में तीन स्टार लगी पुलिस की एक जैकेट भी पड़ी हुई थी। संदेह होने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई। फिर उक्त युवक ने कहा कि उसका भाई पुलिस इंस्पेक्टर है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कार की तलाशी ली तो कार से कई नंबर प्लेट, कई गाड़ियों के दस्तावेज और अलग-अलग कई आईडी बरामद हुई। इसके साथ युवक द्वारा दिखाई गई पुलिस की आईडी भी फर्जी पाई गई। जांच में युवक की असली पहचान सिरसा जिला के बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरिया नियामत खां निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन


बीकानेर के पांचू थाना के प्रभारी रामकेश मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार को जब्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश कुमार काफी वर्षों से सिरसा में रह रहा है।

आरोपी सुरेश 

आरोपी सुरेश 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed