{"_id":"614390808ebc3ebd887911b5","slug":"big-success-of-cia-kalanwali-team-busted-interstate-robbery-gang-sirsa-news-hsr611896215","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए कालांवाली टीम की बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए कालांवाली टीम की बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की साजिश रचने वाले पंजाब के पांच आरोपी काबू
सिरसा। सीआईए कालांवाली की टीम ने लूट की साजिश रचने के आरोप में पंजाब के पांच लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए लोगों की पहचान मंदीप सिंह निवासी भागी बंदर थाना तलवंडी पंजाब, गुरजिंद्र सिंह उर्फ गिन्नी निवासी गुलाबगढ़ जिला बठिंडा, जसपाल सिंह उर्फ गप्पु निवासी भागी बंदर थाना तलवंडी साबो, विक्की सिंह निवासी कोट समीर व हरजोत सिंह उर्फ जोत निवासी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने पूछताछ में 14 अन्य वारदात करनी कुबूली है।
डबवाली के डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि 9 सितंबर को गांव अलीकां क्षेत्र से आरोपी मंदीप, जसपाल व विक्की ने मिलकर एक मोबाइल फोन व दस हजार 500 रुपये छीने थे। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पांचों आरोपियों को कालांवाली से रोड़ी रोड क्षेत्र से लूट का प्रयास करते हुए काबू किया । आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में विभिन्न आपराधिक धारा के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जा से दो कारें, एक बंदूक, तलवार, कापा, लोहे की पाइप, टॉर्च व पांच छीने गए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान विस्तार से पूछताछ की जाएगी।