फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bidding will remain closed in the market for two days, lifting work will be done quickly

Sirsa News: मंडी में दो दिन बंद रहेगी बोली, तेजी से होगा उठान कार्य

Sat, 16 Nov 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bidding will remain closed in the market for two days, lifting work will be done quickly
सिरसा। धान से अटी हुई अनाज मंडी।
सिरसा। अनाज मंडी में धान की आवक ज्यादा होने के कारण आढ़ती एसोसिएशन ने दो दिन बोली बंद करने का फैसला लिया है। अब सोमवार को ही बोली होगी। यह फैसला मंडी में धान के धीमे उठान और अटी होने के कारण लिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही यह भी तय किया गया कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों पर रास्ता बाधित करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से भी मंडी में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि मंडी में व्यवस्था बनी रह सके ओर उठान होने से मंडी में किसानों को भी फसल डालने में कोई परेशानी न हो। आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि बैठक में मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए सभी आढ़तियों ने मिलकर यह फैसला लिया कि कोई भी आढ़ती रोजाना शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक कोई धान की ट्रॉली नहीं मंगवाएगा। शाम 5 बजे के बाद मंडी के सभी गेट बंद कर दिए जाएंगे तथा पुलिस के जवान तैनात कर दिए जाएंगे। बैठक में डीएसपी सुभाष चन्द्र, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता व धान खरीदार भी शामिल हुए।
विज्ञापन


मंडीं में 50 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की रहेगी तैनाती : डीएसपी
सिरसा मंडी में सुबह 10 बजे तक धान की ट्रॉलियों को एंट्री दी गई। उसके बाद धान लेकर आने वाली ट्रॉलियों का प्रवेश बंद कर दिया। उसके बाद धान की लोडिंग शुरू की गई। वहीं, 10 बजे के बाद में फसल लेकर आने वाले किसानों को मंडी के गेट पर ही रोक लिया गया। मंडी में सभी गेटों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जो तय समय के बाद किसी को मंडी में आने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल बोली रहेगी बंद

प्रधान ने बताया कि मंडी में शनिवार और रविवार को धान की बोली बंद रहेगी और सोमवार 18 नवंबर को बोली शुरू होगी। अगर कोई भी आढ़ती शाम को 5 बजे से लेकर रात 2 बजे तक माल मंगवाता है और अगर खरीदारों द्वारा कोई आपत्ति हुई तो वह आढ़ती स्वयं जिम्मेवार होगा। जुर्माने के तौर पर गोशाला की रसीद काटी जाएगी। प्रधान ने सभी आढ़तियों से अपील की है कि वे मंडी में बीच सड़क पर धान की ढेरी न लगवाएं तथा खाली ट्रॉलियां मंडी के बाहर खड़ी करें।



पुलिस के सहयोग से वाहनों को किया मंडी से बाहर
मंडी एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता, पुलिस चौकी इंचार्ज व धान खरीदारों ने आज सुबह मंडी में धान की भरी और खाली ट्रॉलियों को पुलिस की सहायता से बाहर करवाया। धान खरीदारों को भी हिदायत दी जा रही है कि वे कोई भी धान की ढेरी या ट्रॉली ना खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed